परफ्यूम खरीदते समय क्या आपने उसकी बोतल पर छोटे अक्षरों में लिखें EDC, EDT या EDP पर ध्यान दिया है? कई बार लोग इन पर ध्यान नहीं देते या इन्हें देखकर कन्फ्यूज हो जाते हैं, लेकिन परफ्यूम खरीदते समय इनका ध्यान रखना काफी जरूरी है। 

दरअसल, ये छोटे अक्षर ही बताते हैं कि आपकी परफ्यूम की बोतल में परफ्यूम ऑयल की कॉन्सनट्रेशन कितनी है। आइए समझें इनके मतलब, ताकि अगली बार परफ्यूम खरीदते समय आप कन्फ्यूज न हो और अपने लिए सही परफ्यूम चुन सकें।हर परफ्यूम की बोतल पर 3 कोड लिखे होते हैं, जो यह बताते हैं कि परफ्यूम कितनी देर तक टिकेगा.

कौन से हैं वो 3 कोड?

  • EDC: Eau de Cologne
  • EDT: Eau de Toilette
  • EDP: Eau de Parfum

चलिए अब इन कोड्स के मतलब समझते हैं

EDC / Eau de Cologne का क्या मतलब है?

  • परफ्यूम की बोतल पर लिखा EDC / Eau de Cologne उसकी खुशबू की ताकत बताता है.
  • इसमें खुशबू का ऑयल सबसे कम होता है.
  • यही कारण है इसकी खुशबू हल्की होती है.
  • खुशबू हल्की होने के कारण जल्दी उड़ जाती है और ये परफ्यूम 1 से 2 घंटे चलता है.

EDT / Eau de Toilette का क्या मतलब है?

  • जिस परफ्यूम पर EDT लिखा होता है,
  • उसमें न बहुत हल्की और न बहुत ज्यादा खुशबू होती है. 
  • इसमें खुशबू की मात्रा EDC के मुकाबले ज्यादा होती है.
  • आमतौर पर इसकी महक 3 से 5 घंटे तक टिकी रहती है.

EDP / Eau de Parfum का क्या मतलब है?

  • EDP दूसरे परफ्यूम जैसे EDT या EDC की तुलना में ज्यादा स्ट्रॉन्ग और लंबे समय तक टिकी रहती है.
  • इसमें खुशबू का ऑयल ज्यादा होता है, जिसकी वजह से इसकी खुशबू काफी स्ट्रॉन्ग होती है.
  •  इस तरह के परफ्यूम को लगाने के बाद इसकी खुशबू 5 से 8 घंटे तक आसानी से बनी रहती है.
  • EDP परफ्यूम खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जो ज्यादा देर तक जिन्हें स्ट्रॉन्ग महक पसंद है.
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version