कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी में बगावत जारी है। टीएमसी के बागी सांसदों की सूची में कथित रूप से शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम था। अब शत्रुघ्न सिन्हा के बयान से इस मामले में ट्विस्ट आ गया है। उन्होंने कहा है कि मैं टीएमसी छोड़कर नहीं जाऊंगा।

मुसीबत में ममता बनर्जी ने दिया साथ

दरअसल, पार्टी छोड़ने के अटकलों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मैं ममता बनर्जी के साथ ही रहूंगा। उन्होंने मुसीबत में मेरा साथ दिया है। मैं टीएमसी छोड़कर नहीं जाऊंगा। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि मैं दुख की घड़ी में ममता बनर्जी के साथ रहूंगा।

आसनसोल से सांसद हैं शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा अभी पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से सांसद हैं। टीएमसी में आने से पहले वह बीजेपी में थे। बीजेपी में पटना साहिब से सांसद थे। टिकट कटने के बाद उन्होंने ममता बनर्जी का दामन थाम लिया था। अब उनके अलग होने की अटकलें थीं। लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया है कि मैं टीमएसी के साथ ही हूं।

ममता बनर्जी से हुई थी बात

बीते दिनों टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने मीडिया से बात करते हुए यह दावा किया था कि शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी छोड़कर नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उनसे हमारी बात हुई है। मेरे कहने पर उनकी ममता बनर्जी से बात भी हुई है। वह उनके साथ ही रहेंगे।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी में बगावत बढ़ती जा रही है। राज्य में ऋतब्रत के नेतृत्व में विधायकों ने अलग गुट बना लिया है। वहीं, दिल्ली में सांसदों के हस्ताक्षर वाली एक चिट्ठी अलग लोकसभा स्पीकर को सौंपी गई है। दावा किया जा रहा है कि इस चिट्ठी में 19 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी के 28 सांसद जीते थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version