रायपुर। मुख्य वन संरक्षक रायपुर जे. आर. नायक (आई.एफ.एस.) के मार्गदर्शन में तथा वनमंडलाधिकारी रायपुर विश्वेश कुमार (आई.एफ.एस.) के कुशल निर्देशन पर रायपुर वनमंडल अंर्तगत लकड़ी के अवैध कटाई, संग्रहण तथा परिवहन के खिलाफ अभियान चलाकर कर्मचारियों को सख्ती से जांच कर कार्यवाही करने के दिये गये निर्देशों पर तिल्दा वन परिवृत्त के परिक्षेत्र सहायक श्री दीपक तिवारी के नेतृत्व में सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने आज 03 जनवरी को सुबह लगभग 05.30 बजे तिल्दा संडी मार्ग पर ग्राम घुलघुल तिगड्डा के पास एक माजदा वाहन को पकड़े। जप्त किये गये वाहन में कहुआ, सिरसा, करही, बबूल के मिश्रित जलाऊ लकड़ी जब्त किये गए है। लकड़ी का आंकलन लगभग 4 से 5 घनमीटर किया गया है, जिसका बाजार मूल्य लगभग 90 से 95 हजार रूपये है। जप्त किये गये वाहन को राजसात किये जाने की कार्यवाही की जा रही है, इसके साथ ही आरोपियों पर भी कार्यवाही की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version