भारतीय खानपान में दूध और दही दोनों का खाने में लाये जाते हैं. ये दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर को कई तरह के फायदे भी पहुंचाते हैं. लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि दूध ज्यादा फायदेमंद है या दही? आइए जानते हैं इनके बीच का अंतर और किसे कब लेना बेहतर होता है.

दूध के फायदे
दूध को एक संपूर्ण आहार (Complete Food) माना जाता है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन D, B12, पोटैशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं.

दूध के मुख्य फायदे:
हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है.
शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है.
बच्चों के विकास के लिए बेहद जरूरी.
नींद में सुधार करता है.
लेकिन कुछ लोगों को दूध पचाने में दिक्कत होती है (लैक्टोज इनटॉलरेंस), जिससे गैस या पेट दर्द हो सकता है.

दही के मुख्य फायदे:
पाचन को बेहतर बनाता है.
आंतों की सेहत सुधारता है.
इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है.
गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है.
गैस और एसिडिटी की समस्या कम करता है.
दही आमतौर पर दूध से ज्यादा आसानी से पच जाता है.

कौन ज्यादा फायदेमंद है?
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी जरूरत क्या है,
अगर आपको हड्डियों की मजबूती, ताकत और वजन बढ़ाना है, तो दूध ज्यादा फायदेमंद है.
अगर आपको पाचन सुधारना, पेट की समस्या कम करना और इम्यूनिटी बढ़ाना है, तो दही बेहतर विकल्प है.

कब क्या न लें
सर्दी-खांसी में रात के समय दही खाने से बचें.
दूध को खट्टी चीजों के साथ नहीं लेना चाहिए.
रात में दही खाना कुछ लोगों के लिए भारी पड़ सकता है.
सुबह या दिन में दही खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है.

बेहतर उपयोग कैसे करें?
सुबह नाश्ते में दही लेना अच्छा है.
रात को सोने से पहले गर्म दूध पीना बेहतर.
दही में चीनी की जगह गुड़ या फल मिलाकर खाएं.
दूध और दही दोनों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version