आगरा स्थित ताज महल परिसर में कल हिंदूवादी नेताओं ने भगवा झंडा लहरा कर हड़कंप मचा दिया. हिंदूवादी नेता परिसर के अंदर पहुंचे. ताजमहल के सामने बेंच पर बैठे, फिर अपनी जेबों से भगवा झंडे निकाले और ताजमहल के सामने लहराने लगे. हिंदूवादी नेताओं ने इस दौरान जय श्री राम के जयकारे भी लगाए. ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के कर्मचारी जब तक कुछ सोच समझ पाते हिंदूवादी नेताओं ने ताज महल परिसर में भगवा झंडा लहराने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि हिंदूवादी नेता किस तरह ताज महल के अंदर भगवा झंडा लहरा रहे हैं. सीआईएसफ ने ताजमहल परिसर में भगवा झंडा लहराने वाले हिंदूवादी नेताओं को मौके से पकड़ लिया. उन्हें ताजगंज पुलिस के हवाले कर दिया. सीआईएसफ से मिली तहरीर के आधार पर ताजगंज पुलिस ने गिरफ्त में आए हिंदूवादी नेताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और उन्माद भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस टीम ने हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष गौरव ठाकुर, सोनू बघेल, विशेष कुमार और ऋषि लवानिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. हिंदूवादी नेता गौरव ठाकुर इसके पहले भी ताजमहल में शिव चालीसा का पाठ करने का वीडियो वायरल कर चुका हैं. पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version