तेलंगाना – राजधानी हैदराबाद के गोलकोंडा इलाके में शुक्रवार को एक यूट्यूबर की चाकुओं से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है. हमलावरों ने 30 वर्षीय यूट्यूबर के घर में घुसकर हमला किया. आशंका जताई जा रही है कि हमलावर यूट्यूबर के ससुराल वाले थे, जो पीछा करते हुए उसके घर पहुंचे और फिर उसके ऊपर जानेलवा हमला कर फरार हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई.

मृतक यूट्यूबर ने प्रेम विवाह किया था और उसका एक बच्चा भी है, लेकिन शादी के बाद से उसका ससुरालवालों से तनाव चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि यूट्यूबर की हत्या की पीछे ससुरालवालों का हाथ हो सकता है. मृतक की पहचान शेख महबूब उर्फ ​​चांदी मसूद के तौर पर हुई है, जो यूट्यूबर के साथ-साथ एक इलेक्ट्रीशियन भी था. 

जुमे की नमाज से लौटते समय हमलावर पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गए

पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:20 बजे गोलकोंडा पुलिस स्टेशन के इलाके में कुमारवाड़ी में हुई. शुरुआती जांच से पता चला है कि मृतक जुमे की नमाज के बाद घर लौट रहा था, तभी कुछ लोग पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गए और जबरन उसके घर में घुस गए और उस पर चाकुओं से कई बार हमला किया.

जानलेवा हथियारों से किए गए हमले में मृतक के सिर पर आईं गंभीर चोटें

पुलिस ने बताया कि मुख्य संदिग्ध शेख सोहेल मृतक मसूद की पत्नी का भाई है. हमला करने वालों में सोहेल के साथ उसके साथी अफू और जाबिर भी शामिल थे. जानलेवा हथियारों से किए गए हमले मृतक के सिर पर गंभीर चोटें आईं, क्योंकि हमलावरों ने हमले में लोहे की रॉड और जिम के सामान का इस्तेमाल किया था, जिससे अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई.

पुलिस का मानना ​​है कि हत्या का संबंध लंबे समय से चल रहे पारिवारिक झगड़ा हो सकता है. मृतक ने सुसराल के कुछ सदस्यों की नाराजगी के बावजूद करीब डेढ़ साल पहले पत्नी से प्रेम विवाह किया था, जिससे उसका एक बच्चा भी है, लेकिन मसूद और उसके ससुराल वालों के बीच तनाव बना रहा और शक है कि यही हत्या की वजह हो सकती है.

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया गया एक विशेष टीम का गठन

मामले पर प्रतिक्रिया करते हुए एडिशनल डीसीपी कृष्णा गौड़ ने कहा कि पुलिस सभी तथ्यों की पुष्टि कर रही है और हत्या के असली मकसद का पता लगाने के लिए गवाहों के बयानों की जांच कर रही है. एडीसीपी गौड़ ने बताया कि हत्यारोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है.

ADCP बोले,’हम आरोपियों को जल्द पकड़ने की पूरी कोशिश करेंगे’

गौरतलब है यूट्यूबर की हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस अब आगे की जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट के नतीजों के आधार पर आगे कार्रवाई करेगी. एडीसीपी ने कहा,  “हम आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने और न्याय सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे.”

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version