अमलेश्वर (पाटन)। पाटन अंचल की संस्था छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने जहां पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अलग-अलग जगह स्वच्छ पर्यावरण के लिए निरंतर पौधारोपण करते आ रहे हैं। साथ ही लोगों को अपने खास दिनों को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं। जैसे शादी, शादी की सालगिरह व जन्म उत्सव में भी पौधे भेंट कर लोगों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं। अभी तक समिति के माध्यम से हजारों लोगों को उक्त शुभ अवसरों पर पौधा भेंट किए जा चुके है, समिति अब अपने पूर्वजों के याद में भी लोगों को पौधे लगाकर उसका संरक्षण करने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने का भी काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमलेश्वर डीह निवासी गोपी साहू ने अपने स्वर्गीय पिता कुंवर सिंह साहू की स्मृति में अमलेश्वरडीह तालाब पार में फलदार व औषधि पौधे, जामुन के पौधे लगाकर उसका ट्री गार्ड से संरक्षण करने का संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल का कार्य किया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी साहू, शैलेश साहू, विकास सेन, त्रिलोचन यादव केतन (कुणाल)साहू उपस्थित रहे।
पिता की याद में लगाये पौधे, छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति की पहल का व्यापक प्रभाव
Previous Article12 साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों ने झपट मारा, मौत…
Next Article तस्वीरें बयान कर रही हैं उपलब्धियों की कहानी
