नई दिल्ली। Tecno ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pova 8 लांच किया है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा है। Tecno Pova 8 में 6.76 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 8,000mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोन की कीमत की बात करें तो Tecno Pova 8 के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए और 8 GB + 128 GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपए है। Tecno Pova 8 को व्हाइट, ऑरेंज और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version