सालों से तस्कर नए-नए तरीकों को खोजकर सोने की तस्करी करते आ रहे हैं। हालांकि, जांच एजेंसियां भी इन तरीकों का तोड़ निकाल ही लेतीं हैं। ऐसा ही मामला अहमदाबाद एयरपोर्ट पर देखने को मिला जहां एक प्लेन के अंदर जांच के दौरान चार किलो सोना बरामद किया गया है। ख़ास बात ये रही कि, डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने प्लेन पर छापा मारकर इसे प्लेन के टॉयलेट से बरामद किया।

इंडिगो का यह प्लेन गुरुवार को दुबई से अहमदाबाद पहुंचा था। इंडिगो का यह प्लेन गुरुवार को दुबई से अहमदाबाद पहुंचा था। गोल्ड कौन लेकर आया था, इसकी जांच की जा रही है। गोल्ड कौन लेकर आया था, इसकी जांच की जा रही है।

ब्लैक कलर के टेप में लिपटे दो पाउच में था गोल्ड

एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों को प्लेन से गोल्ड स्मगलिंग की खुफिया जानकारी मिली थी। गुरुवार को जैसे ही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-1478 अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंची तो उसकी जांच शुरु की गई। टॉयलेट से पहले भी गोल्ड स्मगलिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

इसलिए एक टीम ने टॉयलेट की बारीकी से जांच की। टॉयलेट का स्पीकर बॉक्स निकाला गया तो उसका वजन काफी ज्यादा महसूस हुआ। जब बॉक्स खोला गया तो उसके अंदर ब्लैक कलर के टेप में लिपटे दो पाउच निकले। पाउच में 999.0 शुद्धता (24 कैरेट) के 24 विदेशी मूल के सोने के बिस्कुट पाए गए। इनका कुल वजन 2,799.3 ग्राम था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version