रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में 1083 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इनमें से 292.10 करोड़ रूपए के 419 कार्यो का लोकार्पण एवं 820.93 करोड़ रूपए के 836 कार्यो का भूमि पूजन किया। श्री बघेल ने कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन, श्रम विभाग, पशुधन विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 1051 हितग्रहियो को सामग्री एवं अनुदान राशि के चेक का वितरण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, पंचायज एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंह देव, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक राम कुमार यादव, श्रीमती इंदु बंजारे और केशव चन्द्रा, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष श्रीमती यनिता चंन्द्र रविशेखर भरद्वाज सहित रवि पाण्डे, चोलेश्वर चंद्राकर, सुश्री मंजू सिंह, पूर्व विधायक मोतीलाल देवागंन, कलेक्टर यशवंत कुमार, एसपी श्रीमती पारूल माथुर, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version