राजनांदगांव। प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा आज राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहे। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने सबसे पहले डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर के दर्शन किए और उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं श्री वासनिक के डोंगरगढ़ स्थित निवास स्थान में मंत्री श्री लखमा ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। मंत्री कवासी लखमा के डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान राजगामी संपदा के अध्यक्ष विवेक वासनिक के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने मंत्री लखमा को जन्मदिन की शुभकामना दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री लखमा का जोरदार स्वागत किया। मंत्री लखमा को अध्यक्ष श्री वासनिक ने जिले में राजगामी संपदा के जरिए हो रहे विकास कार्यों को विस्तार से बताया। इस दौरान उनकी राजनीतिक विषयों को लेकर भी चर्चा होती रही। इस अवसर पर पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, जिला महिला कांग्रेस की प्रवक्ता हिमानी वासनिक, एल्डरमैन राजा गुप्ता, उत्तर ब्लाक कांग्रेस युवा नेता आशीष रामटेके सहित बड़ी संख्या में कांगे्रस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

