चेन्नेई: तमिलनाडु में एआईएडीएमके को एक और बड़ा झटका लगा है। AIADMK की डिप्टी प्रोपेगैंडा सेक्रेटरी और अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक हालात को अपने इस्तीफे की मुख्य वजह बताया है। AIADMK के महासचिव एडप्पाडी क पलनीस्वामी को लिखे अपने इस्तीफे में गौतमी ने कहा कि वह 14 जून से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने इसके पीछा का कारण समाज सेवा में अधिक प्रभावी ढंग से योगदान देना बताया है।

2024 में जॉइन की थी एआईएडीएमके

बता दें कि कि गौतमी ने अक्टूबर 2023 में बीजेपी छोड़ने के बाद 14 फरवरी 2024 को एआईएडीएमके जॉइन की थी। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने 2026 विधानसभा चुनाव में राजापलायम सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी और टिकट की मांग भी की थी। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मौका नहीं दिया। उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब AIADMK के कई नेता और पदाधिकारी सत्ताधारी टीवीके की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में गौतमी का पार्टी छोड़ना AIADMK के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

बीजेपी से क्यों दिया था इस्तीफा

साउथ की कई टॉप फिल्मों में काम करने वाली यह एक्ट्रेस दो दशक से अधिक समय से तमिलनाडु की भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई थीं। लेकिन अक्तूबर, 2023 में उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। उस समय गौतमी तडिमल्ला ने अपने इस्तीफे लेटर में लिखा कि वह बहुत दुखी और भारी मन के साथ बीजेपी छोड़ रही हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा था कि आज मैं अपने जीवन में एक अकल्पनीय संकट के दौर में खड़ी हूं और इस वक्त न केवल मुझे पार्टी और नेताओं से भी कोई समर्थन नहीं मिल रहा है। बल्कि यह भी मेरी जानकारी में आया है कि जिन लोगों ने मेरे विश्वास को धोखा दिया और मेरी जीवन भर की बचत को धोखा दिया है, उनका खुले तौर पर समर्थन और मदद किया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version