उत्तर प्रदेश – कभी-कभी गूगल मैप के भरोसे चलते हैं तो यह आपके लिए बहुत बड़ी मुसीबत बन जाता है. कई लोग तो हादसे का शिकार होने की वजह जान गंवा बैठे हैं तो कई रास्ता भटक जाते हैं. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भी कुछ ऐसा ही एक परिवार के साथ हुआ, जो हादसे का शिकार हो गया. गनीमत रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई. दरअसल, कार में सवार परिवार शादी समारोह में जा रहा था, लेकिन गूगल मैप के बताए रास्ते में चलते-चलते नाले में कार जा पहुंची. कार में फंसे परिवार के सदस्यों का करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला.

क्या है मामला

हापुड़ नगर के शामनगर इलाके में दादरी से मेरठ के किठौर जा रहा एक परिवार गूगल मैप फॉलो कर रहा था. रास्ते में पानी भरा होने के बावजूद परिवार को लगा कि गाड़ी निकल जाएगी, लेकिन कार नाले में उतर गई और वहीं फंस गई. कार में एक ही परिवार के चार सदस्य और बच्चे सवार थे, जो बाहर नहीं निकल सके. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

चालक ने क्या बताया

कार चालक साहिल ने बताया कि “हम लोग दादरी से किठौर शादी में जा रहे थे. गूगल मैप का रास्ता फॉलो कर रहे थे. यहां पानी भरा हुआ था, हमें लगा गाड़ी निकल जाएगी, लेकिन गाड़ी बीच में ही फंस गई. हमने मदद के लिए कॉल किया, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची.”

रेस्क्यू टीम के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि परिवार गूगल मैप के जरिए गलत रास्ते पर पहुंच गया था. फिलहाल गाड़ी को भी नाले से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.वहीं, रेस्क्यू अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि “हमें सूचना मिली थी कि शामनगर में एक गाड़ी नाले में फंसी हुई है. टीम मौके पर पहुंची और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. कोई जनहानि नहीं हुई है. गाड़ी को भी बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.”

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version