पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. खैबर पख्तूनख्वा के मर्दान (Mardan) शहर में एयरफोर्स का एक ट्रेनर प्लेन अचानक आसमान से गिरकर सड़क पर क्रैश (Plane Crash) हो गया है. सोमवार को हुए इस हादसे में प्लेन उड़ा रहे दोनों पायलटों की दर्दनाक मौत हो गई है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में हादसे को साफ देखा जा सकता है. वीडियो में दिख रहा है कि प्लेन कितनी तेजी से नीचे आता है और सड़क से टकराते ही आग के गोले में बदल जाता है. क्रैश होने के बाद यह प्लेन अपने पीछे आग की लपटें छोड़ता हुआ पास के एक खाली मैदान तक घिसटता चला जाता है.

हादसे के बाद सामने आए एक दूसरे वीडियो में तबाही का मंजर और भी डरावना है. सड़क पर प्लेन का जला हुआ मलबा और यहां तक कि धमाके के कारण इंसानी शरीर के टुकड़े भी बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं.’

पाकिस्तानी सेना ने बताया कि यह प्लेन एक रूटीन ट्रेनिंग उड़ान पर था. इस भयानक हादसे में जान गंवाने वाले दोनों अफसर सेना के अलग-अलग विंग से थे, जिनकी पहचान फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद कासिम अब्दुल्लाह और लेफ्टिनेंट ताहा अब्बासी के रूप में हुई है. हादसे के तुरंत बाद एयर हेडक्वार्टर ने इस क्रैश की असली वजह जानने के लिए जांच (Board of inquiry) के आदेश दे दिए हैं. सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है.

आपको बता दें कि पाकिस्तान में महज एक हफ्ते के अंदर यह दूसरा बड़ा हवाई हादसा है. इससे पहले बुधवार को ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सेना का एक हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते क्रैश हो गया था, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी. पाकिस्तान में सैन्य और नागरिक विमानन सुरक्षा का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है. खासकर उत्तरी पहाड़ी इलाकों में बार-बार प्लेन और हेलिकॉप्टर क्रैश होते हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version