क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपने अपने पार्टनर को एक लंबा-चौड़ा मैसेज भेजा, अपने दिल की बात लिखी या दिनभर का हाल सुनाया, और वहां से जवाब में सिर्फ एक शब्द आया Hmm (हम्म)? दरअसल यह सिर्फ एक शब्द नहीं है, बल्कि कई बार यह सामने वाले के मूड और आपके रिश्ते की कंडीशन का बड़ा इशारा हो सकता है. जब बार-बार पार्टनर सिर्फ हम्म लिखकर बातचीत को वहीं खत्म कर देता है, तो दिमाग में कई तरह के सवाल घूमने लगते हैं. कई बार तो सामने वाले का दिमार बहुत खराब हो जाता है. ऐसे में कई बार रिश्तों में लड़ाई झगड़े भी होने शुरू हो जाते हैं. इस आर्टिकल में जानें रिश्ते को खराब होने और इस आदत से बचने के लिए क्या करें. 

हाल ही में इंस्टाग्राम पर psychologist_santhoshini ने इसे बारे में एक वीडियो शेयर जानकारी दी है. उनका कहना है कि अगर पार्टनर कुछ नहीं बोल रहा है तो इसका मतलब ये नहीं कि वो आपको इग्नोर कर रहा है या झूठ बोल रहा है. कई बार वो खुद एक खाली बॉक्स की तरह खाली होता है और उसे कुछ समझ नहीं आता. इसलिए वो शांत रहना पसंद करता है. 

क्या वजह हो सकती हैं पार्टनर के हम्म के जवाब की-

​1. इमोशनल दूरी या एवॉयड- 

साइकोलॉजी के मुताबिक, कुछ लोग अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां करने से कतराते हैं. जब वे किसी बातचीत में सहज महसूस नहीं करते या उन्हें लगता है कि बात ज्यादा गहरी या सीरियस हो रही है, तो वे हम्म लिखकर एक सुरक्षित दूरी बना लेते हैं. इसे साइकोलॉजी में इमोशनल स्पेस बनाना भी कहते हैं.

​2. थकान और ध्यान न होना- 

हो सकता है आपका पार्टनर ऑफिस के काम में बिजी हो, किसी जरूरी मीटिंग में हो, या फिर दिनभर की भागदौड़ के बाद इतना थक गया हो कि उसके पास लंबा रिप्लाई टाइप करने की एनर्जी ही न बची हो. ऐसे में हम्म का मतलब सिर्फ इतना होता है, मैंने तुम्हारा मैसेज देख लिया है, लेकिन अभी मैं बात करने की स्थिति में नहीं हूं. 

​3. चैटिंग स्टाइल- 

हर किसी का बात करने का तरीका एक जैसा नहीं होता. आपके लिए चैटिंग दिल की बात कहने का जरिया हो, लेकिन आपके पार्टनर के लिए यह सिर्फ काम की बातें शेयर करने का माध्यम हो. ऐसे लोग बातचीत को खींचने के बजाय हम्म या ओके लिखकर बात खत्म करना पसंद करते हैं.

​ये आदत रिश्ते पर कैसे डालती है असर?

​अगर यह कभी-कभार हो, तो कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन अगर आपका पार्टनर हर दूसरी बात पर सिर्फ हम्म ही लिख रहा है, तो यह रिश्ते में कम्युनिकेशन गैप को दिखाता है.

​इस सिचुएशन को कैसे संभालें?

  1. खुलकर बात करना- जब पार्टनर अच्छे मूड में हो, तो उन्हें प्यार से बताएं कि जब वे सिर्फ हम्म लिखते हैं, तो आपको कैसा महसूस होता है.
  2. पूछने का तरीका- ऐसे सवाल पूछें जिनका जवाब सिर्फ हां, ना या हम्म में न दिया जा सके. जैसे, आज का दिन कैसा रहा? के बजाय पूछें, आज ऑफिस में सबसे मजेदार क्या हुआ?
  3. फोन कॉल- अगर कोई जरूरी या सीरियस बात करनी हो, तो चैटिंग में फंसने के बजाय सीधे कॉल कर लें.

क्या कहती है ​रिसर्च- 

​नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी में पाया गया कि जो कपल्स अपनी चैटिंग में टेक्स्ट के साथ इमोजी (Emojis) का इस्तेमाल करते हैं, वे अपने रिश्ते में ज्यादा जुड़ाव और संतुष्टि महसूस करते हैं. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version