महाराष्ट्र में एक बार फिर उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है. शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के 6 सांसदों ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को अपना समर्थन दे दिया है. यह दावा सूत्रों ने किया है.

जिन सांसदों के एकनाथ शिंदे के साथ जाने की चर्चा है उसमें  संजय जाधव , संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टिकर , ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय दीना पाटिल शामिल हैं.

उधर, बुधवार 17 जून को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में फूट पड़ने की अटकलें तेज होने के बीच पार्टी नेता संजय राउत ने बागी सांसदों को बुधवार को चुनौती दी कि अगर वे पाला बदलना चाहते हैं तो इस्तीफा दे दें. राउत ने नयी दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर 2022 की तरह पार्टी में फिर फूट डालने की कोशिश की गई तो महाराष्ट्र की जनता और शिवसेना (UBT) के सांसद चुप नहीं बैठेंगे.

राउत की प्रेस वार्ता में कौन कौन था?

राउत के संवाददाता सम्मेलन में शिवसेना (UBT) के नौ लोकसभा सदस्यों में से केवल तीन सांसद- अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजाभाऊ वाजे शामिल हुए.उन्होंने बागी सांसदों से कहा, ‘उद्धव ठाकरे और शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं ने सांसदों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है. अगर पाला बदलना है तो पहले इस्तीफा दें.’

राज्यसभा सदस्य ने हालांकि कहा कि शिवसेना (UBT) के पास सांसदों के पार्टी छोड़ने की अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के सांसदों को 15 करोड़ रुपये में खरीदा जा रहा है. राउत ने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (UBT) जैसे दलों को तोड़ा जाता है तो चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं रह जाता. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version