नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। “पुलिस स्थापना बोर्ड” के निर्णयानुसार, प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ 61 पुलिस निरीक्षकों (Inspectors) का स्थानांतरण कर उन्हें नवीन पदस्थापना इकाइयों में भेजा गया है। पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी किए गए इस आधिकारिक आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इस स्थानांतरण सूची के तहत जिला बस्तर से केशरी चंद्र साहू और डेमन लाल भूआर्य को जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, चाणक्य कुमार नाग को जिला महासमुंद, उमेश पाटिल को जिला धमतरी, डोमेन्द्र सिन्हा को जिला गरियाबंद, छत्रपाल सिंह कंवर को जिला रायगढ़ तथा अमित पद्मशाली को रायपुर नगरीय भेजा गया है। जिला कोण्डागांव से गोपेन्द्र पटेल को जिला राजनांदगांव, रोशन कौशिक को जिला रायगढ़, भोगराज ध्रुव को गरियाबंद, सुशील पटेल को जिला जांजगीर-चांपा तथा राकेश राठौर को जिला सक्ती ट्रांसफर किया गया है। जिला दंतेवाड़ा से विजय पटेल और संजय उरसा को जिला बस्तर, विमल राय को जिला रायगढ़, मधुनथ ध्रुव को जिला धमतरी, शंकरलाल ध्रुव व प्रह्लाद साहू को जिला महासमुंद, सखा राम मण्डावी को जिला बालोद तथा नरेश सलाम को जिला कोण्डागांव भेजा गया है

जिला सुकमा से अमोल खलखो को जिला कोरिया, अनुराग सोनवानी, सुनील कुमार सिंह व अब्दुल समीर को जिला राजनांदगांव, मोहन निषाद, उत्तम कुमार गावड़े व नरेश देशमुख को जिला बालोद, शशिकांत भारद्वाज व सलीम खाखा को जिला बिलासपुर, सुरेन्द्र पामभोई को जिला बस्तर, अजय सोनकर को जिला बेमेतरा तथा सुरेन्द्र राम यादव को जिला कोरबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कांकेर से लक्ष्मण केंवट व रविशंकर ध्रुव को जिला दुर्ग, रामेश्वर प्रसाद देशमुख को जिला राजनांदगांव, जितेन्द्र गुप्ता, संजय शिंदे व विजय वर्मा को जिला बिलासपुर, दिलेश्वर चन्द्रवंशी को जिला दुर्ग, रामजी लाल तारमे व रमन लाल उसेंडी को जिला धमतरी, ओमकार सिंह दीवान को जिला महासमुंद तथा विनोद कुमार साहू को रायपुर नगरीय में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा, जिला बीजापुर से स्थानांतरित करते हुए मनोज सिंह को जिला बिलासपुर, नरेन्द्र दुबे को जिला बालोद, हुबलाल चंद्राकर को जिला दुर्ग, मनोज कौशिक को जिला कोरबा, प्रमोद कश्यप को जिला जांजगीर-चांपा, अश्वनी सिन्हा को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, हरीनाथ रावत व द्वारिका मण्डावी को जिला राजनांदगांव तथा सत्यावादी साहू को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया है। अंत में, जिला नारायणपुर से भी बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए भीषेण पिस्दा व घुनाराम ओग्रे को जिला दुर्ग, सोन सिंह सोरी को जिला बालोद, धर्माराम तिर्की को जिला रायगढ़, विनोद एक्का को जिला सक्ती, रितेश यादव को जिला महासमुंद, जनक साहू को जिला बेमेतरा, प्रदीप कुमार बिसेन को रायपुर ग्रामीण तथा संजय खेस को जिला बस्तर में अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version