रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari जुलाई के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने सड़क मार्ग से यात्रा करेंगे और परियोजना की प्रगति का जायजा लेंगे।

दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री सड़क निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और निर्माण कार्यों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करेंगे। साथ ही वे परियोजना से जुड़े अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक कर विभिन्न चरणों में चल रहे कार्यों की जानकारी लेंगे। माना जा रहा है कि उनके निरीक्षण के बाद परियोजना के शेष कार्यों में और तेजी लाई जा सकती है।

रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर देश की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं में शामिल है। लगभग 16,482 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहे इस कॉरिडोर का करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष हिस्सों पर तेजी से काम जारी है। इस परियोजना के पूर्ण होने से छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच व्यापार, परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version