रायपुर। भारत सरकार एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा तीन दिवसीय योग कार्यशाला एवं योग प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस कृषि मंडपम, विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित योग कार्यशाला में लगभग 85 प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, कार्यक्रम अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

योग प्रशिक्षक सुश्री संगीता निर्मलकर द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। उन्होंने नियमित योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी भी प्रदान की।कार्यशाला का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व का प्रचार-प्रसार करना है। यह कार्यशाला 20 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ ने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों से योग कार्यशाला एवं योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version