Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले के मनुआपुल थाना क्षेत्र में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा बाजार वार्ड संख्या-04 निवासी रंजीत राम उर्फ गुड्डू राम (38) के रूप में की गई है। मृतक का शव उसके ससुराल स्थित घर के एक कमरे में बेड पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच बेतिया में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बहू पर अवैध संबंध का आरोप 
मृतक के पिता अमरीका राम ने आरोप लगाया है कि उनकी बहू का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध था, जिसका रंजीत विरोध करता था। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। उन्होंने आशंका जताई कि मंगलवार की रात भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाकर रंजीत की हत्या की गई है। उनके अनुसार रात में भोजन करने के बाद रंजीत सोने चला गया था, लेकिन सुबह नहीं उठा। 
2011 से ही ससुराल में रह रहा था रंजीत
सूत्रों के अनुसार, रंजीत वर्ष 2011 से विवाह के बाद अपने ससुराल में ही रह रहा था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं। मनुआपुल थाना अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। परिजनों के आवेदन और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version