Begusarai News: बिहार के बेगूसराय जिले में 30 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि घटना के कई दिन बाद उपचार के दौरान चिकित्सकों ने महिला के निजी अंग से पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा निकाला। 

पीड़िता के अनुसार, यह घटना 11 जून को चकिया क्षेत्र में उस समय हुई, जब वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि पांच लोगों ने उसे जबरन पकड़ लिया और एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष ने कहा, ”घटना की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।” 


पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे छोड़ने से पहले किसी धारदार वस्तु से उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोट पहुंचाई। एसपी ने बताया कि घटना के बाद महिला का उपचार कराया गया था और 12 जून को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। हालांकि, पीड़िता का कहना है कि घर लौटने के बाद भी उसे लगातार दर्द बना रहा। इसके बाद 17 जून को उसे दोबारा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी विस्तृत चिकित्सीय जांच की गई। 

3 महीने पहले भी हुआ था हमला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसके निजी अंग से पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा निकाला। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों का यह भी दावा है कि आरोपियों में शामिल कुछ लोग लगभग तीन महीने पहले भी पीड़िता के घर में घुस आए थे, उसके साथ मारपीट की थी और यौन उत्पीड़न का प्रयास किया था। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version