, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में शनिवार को सड़क किनारे हुए दो बम धमाकों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल किसी भी समूह ने इस आत्मघाती कृत्य की जिम्मेदारी नहीं ली है और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पहला आईईडी (IED) विस्फोट एक यात्री वैन को निशाना बनाकर किया गया, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके तुरंत बाद, उसी स्थान पर राहत और बचाव कार्य में जुटे लोगों को निशाना बनाकर दूसरा धमाका किया गया, जिसमें दो और लोगों की जान चली गई।

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

यह धमाका बन्नू जिले के मार्का बेरा इलाके में हुआ। बन्नू जिला पुलिस अधिकारी (DPO) यासिर अफरीदी के अनुसार, पहला धमाका तब हुआ जब सड़क किनारे लगाया गया एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) फट गया, जिससे एक यात्री वैन इसकी चपेट में आ गई और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इसके कुछ ही देर बाद उसी जगह पर दूसरा धमाका हुआ, जिसमें बचाव कार्य में लगे लोगों को निशाना बनाया गया। दूसरे धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। DPO ने बताया कि घायलों और मृतकों के शवों को पास के अस्पताल ले जाया गया और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, जिस यात्री वैन को निशाना बनाया गया, वह हाथी खेल गांव से बन्नू शहर जा रही थी, तभी वह धमाके की चपेट में आ गई। सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और धमाके वाली जगह से सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने की हमले की निंदा

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने इस घटना की कड़ी निंदा की और पुलिस अधिकारियों को इस पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने धमाकों से जुड़ी परिस्थितियों की गहन जांच के आदेश भी दिए।

सोहेल अफरीदी ने इसे बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला बताते हुए उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रांतीय सरकार इस मुश्किल समय में हर संभव मदद देगी। रकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version