रायपुर। जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के ग्राम दनिकुंदी में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रवास पर जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के सदस्यों के द्वारा एवं प्रदेश संगठन मंत्री पीयूष गुप्ता के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

मुख्यमंत्री से बात कर यह बताया गया कि नई पेंशन स्कीम किस तरह कर्मचारियों के लिए नुकसानदायक है जो की पूर्णत: बाजार आधारित है। इससे कर्मचारियों के भविष्य को लेकर खतरा बना हुआ है जहां पुराने कर्मचारियों को अपना जीवन यापन करने के लिए एक सम्मान जनक पेंशन दिया जाता था। वहीं नई पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों को 800 से 1500 रुपए तक ही पेंशन दिया जाना है। जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल को भी ज्ञापन सौंपते हुए पीयूष गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन बहाली करने की कृपा करें।

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने आश्वस्त किया कि बहुत ही जल्द कर्मचारियों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए पूर्ण किया जाएगा। एवं प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा हमारी मांग को सही बताते हुए इसे मुख्यमंत्री के द्वारा और कांग्रेस सरकार के द्वारा बहाल करने की बात कही गई। साथ ही प्रदेश मुखिया ने यह भी कहा कि जिस प्रकार अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के द्वारा 2004 में बंद की गई पुरानी पेंशन योजना से कर्मचारियों के साथ अन्याय किया गया है। कांग्रेस सरकार उन कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए उनके साथ न्याय अवश्य करेगी। उक्त कार्यक्रम में मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष मोहन मिश्रा, पुरुषोत्तम शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र जयसवाल जयराम यादव जी सुरेश साहू दुर्गेश राजपूत कन्हैया लाल सोनवानी राजकुमार वैष्णव वीरपाल यादव एवं अजय जयसवाल जिले के सभी पेंशन विहीन साथी उपस्थित थे संगठन मंत्री पीयूष कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version