अफगानिस्तान की ओर से आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी साबित हुए, जिन्होंने 131 गेंद में 102 रन बनाए. इस तरह अफगानिस्तान की पारी 44.2 ओवर में 218 रन पर सिमट गई. प्रसिद्ध कृष्णा ने वनडे करियर में पहली बार पांच विकेट लिए.

भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ आज तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भिड़ रही है। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीरीज में टीम इंडिया पहले ही 2-0 से आगे है और तीसरा मैच मात्र एक औपचारिकता है। लेकिन जहां भारतीय टीम की नजरें क्लीन स्वीप पर हैं, वहीं अफगानिस्तान की टीम कम से कम एक मैच जीतने की कोशिश करेगी। इस मैच में टॉस अफगानिस्तान ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version