रायपुर। छत्तीसगढ़ अंशदाई पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एवं सहायक शिक्षक फेडरेशन के सम्मिलित बैठक जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के ब्लॉक पेंड्रा के कोटमी संकुल में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पीयूष कुमार गुप्ता की मौजूदगी में समस्त पेंशन विहीन कर्मचारियों की संगठन की मजबूती संगठन की ताकत और एकता के बारे में बताया गया। साथी एनपीएस से होने वाली हानियों के बारे में अवगत कराया सभी साथियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि हमारा बुढ़ापा और भविष्य बहुत खतरे में है यदि हमें पुरानी पेंशन नहीं मिलती है तो सामाजिक रूप से क्या हमें पारिवारिक रूप से भी उपेक्षित होना पड़ सकता है। इसलिए उन्होंने सभी कर्मचारियों को एक होकर लडऩे रहने के लिए प्रेरित किया और संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयास किया। वहीं दूसरी ओर सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा के द्वारा पूर्ण समर्थन देते हुए अपने साथियों को एकजुट होने के लिए और समस्त आयोजन में उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया गया अपनी मांगों को तेज करते हुए श्री गुप्ता के द्वारा बताया गया कि यदि हमारा प्रयास इसी तरह रहा तो बहुत जल्द हमें पुरानी पेंशन दी जाएगी एवं अन्य विभागीय मुद्दों पर भी सफलता प्राप्त हो सकती है एकता ही सफलता की कुंजी है उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा जी के साथ संकुल के समस्त विभाग के पेंशन विहीन कर्मचारी उपस्थित थे साथ ही इस बैठक में महिला कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिलाध्यक्ष ने उपस्थित सभी कर्मचारियों आभार व्यक्त किया।
