India’s ODI Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है, हालांकि उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह फिटनेस पर निर्भर करेगी. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी आराम के बाद टीम में लौट आए हैं.

विराट कोहली आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे, जिसके चलते वह हालिया वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके थे. अब उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है, लेकिन बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि उनका चयन मैच फिटनेस पर निर्भर रहेगा. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे 14 जुलाई को खेला जाएगा.

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार.

बुमराह की वापसी से मजबूत हुआ गेंदबाजी आक्रमण

जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज से आराम दिया गया था. अब उनकी वापसी से भारतीय गेंदबाजी को बड़ी मजबूती मिलेगी. यह सीरीज भारत के 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही है.

हर्षित राणा की वापसी

तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने भी टीम में वापसी की है. राणा ने इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन दाएं घुटने में लेटरल मेनिस्कस चोट के कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी. अब पूरी तरह फिट होने के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया है. वहीं ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी वनडे टीम में वापसी हुई है. उन्होंने अफगानिस्तान सीरीज में खेलने वाले हर्ष दुबे की जगह ली है. अक्षर आखिरी बार अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा थे.

जडेजा को फिर नहीं मिला मौका

रवींद्र जडेजा को एक बार फिर वनडे टीम में जगह नहीं मिली है. चयनकर्ताओं ने वॉशिंगटन सुंदर पर भरोसा कायम रखा है, जो स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका निभाते नजर आएंगे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version