Main Vaapas Aaunga: कभी-कभी कोई फिल्म इतनी चुपचाप शुरुआत करती है कि लोगों को लगता है शायद वह ज्यादा दिन थिएटर में टिक नहीं पाएगी. लेकिन फिर अचानक वही फिल्म ऐसा कमाल कर जाती है कि पूरा बॉक्स ऑफिस नैरेटिव बदल जाता है. इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के साथ भी फिलहाल कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है. 12 जून को रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत धीमी रही थी. फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. वहीं, पहले वीकेंड तक इसका कुल कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये नेट पहुंचा. दर्शकों ने फिल्म को धीरे-धीरे अपनाना शुरू किया और सोशल मीडिया पर इसके इमोशनल कंटेंट की चर्चा बढ़ने लगी.

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection: वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत

वीकडेज में भी फिल्म की पकड़ कमजोर नहीं हुई. दूसरे शुक्रवार तक आते-आते टिकट खिड़की पर पूरी तस्वीर बदल चुकी थी. फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को 4.30 करोड़ रुपये नेट की कमाई की, जो इसके ओपनिंग डे कलेक्शन से 130 प्रतिशत ज्यादा है. जिस फिल्म को पहले वीकेंड के बाद लोग लगभग नजरअंदाज कर चुके थे, उसी फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार फिल्म की तारीफ कर रहे हैं.

 फिल्म की सफलता पर इम्तियाज अली भी हुए हैरान

फिल्म की इस सफलता से निर्देशक इम्तियाज अली खुद भी काफी खुश और हैरान नजर आए. एएनआई से बातचीत में इम्तियाज ने कहा, “जिस दिन फिल्म रिलीज हुई थी और आज एक हफ्ते बाद फिर शुक्रवार है, तो आज का कलेक्शन पहले शुक्रवार से शायद दोगुना है. यह सब दर्शकों की वजह से हुआ है. वर्ड ऑफ माउथ ने ही फिल्म को यहां तक पहुंचाया है. यह बहुत ओवरवेलमिंग फीलिंग है. मैं काफी खुश हूं और थोड़ा हैरान भी हूं. दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं.”

दिलजीत दोसांझ और स्टारकास्ट को मिल रही जमकर तारीफ

‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ , नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि ‘कॉकटेल 2’ जैसी नई फिल्म की रिलीज के बावजूद ‘मैं वापस आऊंगा’’ की रफ्तार कम नहीं हुई.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version