Bihar Crime News : (नितिश सिंह) राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 1000 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता था.

जोगिया टोली में छापेमारी, दो धंधेबाज गिरफ्तार

गर्दनीबाग थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जोगिया टोली स्थित एक मकान में नशीले इंजेक्शन का अवैध कारोबार चल रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में एक नाबालिग भी शामिल है.

किराए के कमरे से मिला नशीले इंजेक्शन का जखीरा

पुलिस जांच में पता चला कि दोनों आरोपी जोगिया टोली में पुरुषोत्तम सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे. तलाशी के दौरान कमरे से एविल समेत नशे में इस्तेमाल होने वाले बड़ी मात्रा में इंजेक्शन बरामद किए गए. पुलिस के अनुसार करीब एक हजार इंजेक्शन जब्त किए गए हैं.

Patna News : वैशाली का रहने वाला है मुख्य आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में शिवम नामक युवक वैशाली जिले के राघोपुर का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी बाजार में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करते थे और नशा करने वालों को बेचते थे.

Drug Injection Racket: सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं, जिनसे वे इंजेक्शन खरीदते थे. पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. बरामद मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके.

नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस कार्रवाई को नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई पर बड़ी चोट माना जा रहा है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version