बेमेतरा। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक बेमेतरा में संपन्न हुई। 132 वर्ष पुराने इस गौरवशाली और ऐतिहासिक संगठन की बैठक का मुख्य उद्देश्य कुर्मी समाज को आगे बढ़ाना, आपसी तालमेल को मजबूत करना, सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा सामूहिक विकास के पथ पर अग्रसर होना था। बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा और राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा उपस्थित रहे। बैठक में समाज के सांगठनिक ढांचे को मजबूती देने और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
पदाधिकारियों ने सामाजिक एकजुटता पर दिया बल
बैठक को सफल बनाने में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही, जिसमें मुख्य रूप से प्रज्वल वर्मा (जिलाध्यक्ष ), दुर्गेश्वर वर्मा (उपाध्यक्ष), योगेश वर्मा (प्रदेश महामंत्री), ललित वर्मा (प्रदेश प्रवक्ता), नागेश्वर वर्मा (महामंत्री), डॉ. जयप्रकाश वर्मा (प्रदेश महासचिव), रामगोपाल वर्मा (युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष) और रवि वर्मा (प्रदेश सचिव), प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष अन्नपूर्णा चंद्राकर, प्रदेश महिला सचिव छाया वर्मा और सिंगरौर कुर्मी समाज की जिला उपाध्यक्ष रीना वर्मा उपस्थित रहीं। इसके साथ ही, सिंगरौर कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा और कवर्धा जिलाध्यक्ष मुरली चंद्राकर, दुर्गेश वर्मा, ऋषभ वर्मा, हिमांशु वर्मा, गेंदराम वर्मा, चित्रेंद्र वर्मा, संजय वर्मा, विक्रम वर्मा, महेश वर्मा, गोल्डी वर्मा, निखिल वर्मा, युवराज वर्मा, जयंत वर्मा, धारेंद्र वर्मा, रवि वर्मा, जितेंद्र वर्मा, गौरी वर्मा, रेशमी वर्मा सहित समाज के अनगिनत निष्ठावान सदस्य मौजूद रहे।