गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि 16 वर्षीय छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और उनके मासूम बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और 3 वर्षीय पुत्र रेयान गुप्ता के रूप में हुई है।

रविवार देर रात धारदार हथियार से हमला कर तीनों की हत्या

बताया जा रहा है कि घटना रविवार देर रात करीब 3 बजे की है, जब तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी छोटे भाई ने धारदार हथियार से हमला कर तीनों की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही SSP डॉ. कोस्तुभ, SP साउथ दिनेश कुमार पुरी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की।

आरोपी भाई से पूछताछ जारी

SP साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है, उन्होंने बताया कि अमित, रंजना और रेयांश एक ही कमरे में सोए थे। तीनों की उसी कमरे में हत्या की गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। आरोपी भाई से पूछताछ की जा रही है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है और उसके पास से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version