घरवालों को इस बात का पता तब चला, जब कमरे का गेट सुबह होने के कई घंटे बाद तक नहीं खुला. देर तक गेट बंद देखकर परिजन परेशान हो गए और आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की के लॉक को किसी तरह से खोला और फिर अंदर झांका तो देखा तो सबके होश उड गए. मामला पटना के फुलवारी शरीफ थाना के मित्रमंडल कॉलोनी का है, जहां बिजनेसमैन के बेटे और इवेंट मैनजमेंट के स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली. मृतक 21 साल का शिवम ऋषि इवेंट मैनेजमेंट का स्टूडेंट था. शिवम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. शिवम के पिता शिव कुमार सिंह की साकेत विहार इलाके में फर्नीचर की दुकान है. परिजनों ने बताया कि बुधवार को शिवम नॉर्मल था. रात में खाना-खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने गया. गुरुवार की सुबह 9 बजे तक वह जब नहीं जागा तो परिजन परेशान हो गए और आवाज दी. पर काफी देर तक शिवम ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने खिड़की का लॉक किसी तरह खोला और झांका तो देखा कि शिवम फंदे से लटक रहा था. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया.मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़े होने की बात सामने आई है, लेकिन अभी इसकी जांच की जा रही है.
बिजनेसमैन के इकलौते बेटे ने किया सुसाइड, इवेंट मैनेजमेंट का था स्टूडेंट
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
