गर्मियों में आइसक्रीम और कुल्फी का क्रेज हर किसी को होता है. लेकिन फ्रीजर ना होने पर क्या करें? सोशल मीडिया पर एक लड़की ने इस समस्या का ऐसा अनोखा समाधान निकाला है कि पूरा देश हैरान है. बिना फ्रीज और बिना बर्फ के सिर्फ घर के पंखे का इस्तेमाल करके उसने स्वादिष्ट कुल्फी जमा ली.

वीडियो वायरल होते ही लोग हैरान हैं और इसे ट्राई करने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में लड़की सबसे पहले आइसक्रीम का घोल तैयार करती दिख नजर आई. उसके बाद लड़की ने इस घोल को एक बड़े बर्तन में ट्रांसफर किया. अब लगाया दिमाग और बर्तन को रस्सी से एक पंखे से लटका दिया. पंखे के चलते ही धीरे-धीरे ये घोल आइसक्रीम में बदल गया. क्या ये जादू है या इसमें छिपा है साइंस?

कैसे बना आइसक्रीम?
लड़की ने दूध, क्रीम, चीनी और फ्लेवर को दूध में डालकर अच्छे से मिलाया. फिर इस घोल को एक बर्तन में भरकर पंखे की रॉड से मजबूत रस्सी के सहारे लटका दिया. पंखा तेज गति से चलाया गया. पंखे के घूमने से बर्तन भी घूमता रहा. कुछ घंटों बाद जब बर्तन नीचे उतारा गया तो अंदर की कुल्फी पूरी तरह जम चुकी थी. लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की हो रही है कि बिना किसी फ्रीजिंग प्रक्रिया के यह कैसे संभव हुआ? कई यूजर्स का मानना है कि पंखे की तेज हवा से बर्तन के चारों तरफ ठंडी हवा घूमती है और वाष्पीकरण की प्रक्रिया तेज हो जाती है, जिससे तापमान कम होकर घोल जम जाता है. लड़की ने बर्तन के चारों तरफ बर्फ की सिल्ली भी तोड़कर रख दी थी.

“साइंस + जुगाड़”
वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “हमारे यहां बिजली चली जाती है तो फ्रीज काम नहीं करता. अब पता चला पंखे से भी आइसक्रीम बना सकते हैं.” दूसरे ने कहा, “लड़की ने तो नया बिजनेस आइडिया दे दिया.” कई महिलाएं इसे घर पर ट्राई करके रिजल्ट शेयर कर रही हैं. यह ट्रिक सिर्फ कुल्फी तक सीमित नहीं है. लोग अलग-अलग फ्लेवर जैसे mango, chocolate, strawberry और kesar pista आजमा रहे हैं. कुछ लोग तो बर्तन में फल के टुकड़े भी डालकर ट्राई कर रहे हैं. भारतीय जुगाड़ की यह मिसाल एक बार फिर साबित करती है कि जरूरत पड़ने पर हम कितने क्रिएटिव हो जाते हैं. पहले लोग सर्दियों में बर्फ जमा कर रखते थे, अब पंखे का इस्तेमाल करके गर्मी में कुल्फी बना रहे हैं. यह वीडियो उन इलाकों में खासतौर पर पॉपुलर हो रहा है जहां बिजली की समस्या ज्यादा है या फ्रीज नहीं है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version