पुणे। केतन विशाल अग्रवाल की मौत मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कथित तौर पर मंगेतर और उसके प्रेमी ने इसकी योजना बनाई और इसे अंजाम दिया। पुणे के पास लोहागढ़ किले में तस्वीरें लेते समय गिरने से महाराष्ट्र के एक जाने-माने बिजनेसमैन के बेटे केतन अग्रवाल की मौत का मामला अब एक गंभीर मोड़ पर आ गया है। पुलिस का कहना है कि कथित तौर पर उसकी मंगेतर और उसके प्रेमी में उसे घाटी में धकेल दिया था।

पुलिस ने इस घटना को परेशान करने वाला बताया है। इसने दोनों परिवारों और जांचकर्ताओं को चौंका दिया है। मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने कहा कि सवाल यह है कि कोई इतना बेरहम कैसे हो सकता है।

लोहागढ़ ट्रेकिंग पर क्या हुआ था?

केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ गुरुवार, 18 जून को उसका जन्मदिन मनाने के लिए लोहागढ़ ट्रेकिंग पर गए थे। उन्होंने उसके साथ भविष्य की योजना बनाई थी और दोनों की शादी नवंबर में होने वाली थी।

शुरुआत में, मंगेतर ने पुलिस के बताया कि तस्वीरें खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह घाटी में गिर गया। तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद बचाव दल ने शव के बाहर निकाला। हालांकि, जांच के दौरान लोनावला पुलिस को कुंछ गंभीर विसंगतियां मिलीं। मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद लोगों के बयानों से शक पैदा हुआ। इसके बाद पुलिस ने मंगेतर और प्रेमी को हिरासत में ले लिया।

जांच करने वालों का कहना है कि केतन की मंगेतर और उसके प्रेमी ने कथित तौर पर उसे गहरी घाटी में धकेल दिया। पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपियों की किसी और ने भी मदद की थी।

शादी की शानदार योजनाएं

केतन महाराष्ट्र में पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड़ के जाने-माने कंस्ट्रक्शन बिजनेसमैन विशाल अग्रवाल के बेटे थे। उनकी शादी नवंबर में राजस्थान के उदयपुर में होने वाली थी।

सूत्रों के मुताबिक, परिवारों ने जयपुर में 17 करोड़ रुपए में एक महल बुक किया था और मेहमानों के लाने ले जाने के लिए दो प्राइवेट प्लेन का इंतजाम किया था। तैयारियां जोरों पर थीं। एक रिश्तेदार ने कहा कि परिवार खुश थे। इस घटना ने दोनों परिवारों को गहरा सदमा पहुंचाया है।

क्या था मकसद?

पुलिस के मुताबिक, केतन की मंगेतर सिया गोयल उनसे शादी नहीं करना चाहती थीं। कथित तौर पर उन्होंने केतन से छुटकारा पाने की योजना बनाई और एक दोस्त, जो उसका प्रेमी भी था, उसकी मदद ली।

वह अपने जन्मदिन पर केतन को ट्रेकिंग के लिए लोहागढ़ ले गई। मौका मिलने पर, उस दोस्त ने कथित तौर पर दूसरों की मदद से केतन को एक गहरी घाटी में धकेल दिया। केतन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है और दोनों आरोपी हिरासत में हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version