संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक बैठक में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने पर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न हिस्सा रहा है, और हमेशा रहेगा। यह पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है।

सुरक्षा परिषद की ‘अरिया-फॉर्मूला’ बैठक के दौरान बोलते हुए भारतीय प्रतिनिधि हरीश ने पाकिस्तानी प्रतिनिधि के साथ-साथ बैठक के सह-अध्यक्ष के रवैये पर भी कड़ा ऐतराज जताया।

सह-अध्यक्ष होकर भी की राजनीति- भारत

भारतीय प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरीश ने कहा कि यह बेहद हैरान करने वाला है कि जिस सह-अध्यक्ष से निष्पक्ष रहने की उम्मीद थी, उसने इस मंच का राजनीतिकरण करना चुना। उन्होंने कहा कि समय की कमी को देखते हुए मैं सिर्फ इतना साफ करना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर पूरी तरह भारत का अंदरूनी मामला है और इसमें किसी का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बाद में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी लिखा कि पाकिस्तान ने सह-अध्यक्ष होने के बावजूद अपनी मर्यादा खोई और भारतीय क्षेत्र जम्मू-कश्मीर पर गैर-जरूरी टिप्पणियां कीं।

रक्षा मंत्री की धमकी पर भारत का तीखा पलटवार

बता दें कि इससे पहले नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की उस सैन्य धमकी का भी करारा जवाब दिया, जिसमें उन्होंने सिंधु नदी जल समझौते को लेकर युद्ध की बात कही थी। भारत ने कहा कि पाकिस्तान अपनी घरेलू नाकामियों और मानवाधिकारों के हनन से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बौखलाहट भरी धमकियां दे रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version