रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरेशन के वार्षिक वेतनवृद्धि एरियस संबंधी किये गये भागीरथी प्रयासों को आखिरकार मुहर लगा दिया गया। आपको बता दें कि बीतें दिनों रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास जाकर शिक्षक संवर्ग के वेतन विसंगति, क्रमोन्नत वेतनमान, दो वर्ष का वेतन वेटेज, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति जैसे मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा था और माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश पाल और उनकी टीम को आश्वस्त किया था कि वार्षिक वेतन वृद्धि का एरियस राशि तत्काल प्रदान करेंगे। छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरेशन ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेलसे सौजन्य भेंट के पश्चात प्रदेश को यही बताया था कि सहायक शिक्षक एलबी के वेतनविसंगति, सहित अन्य मांगों पर कोरोना काल में मुख्यमंत्री ने तत्काल पूरा करने में असमर्थता जाहिर की थी मगर आने वाले दिनों में जरुर पूर्ण करने का आश्वासन दिया था जिसे आज के प्रेसवार्ता में प्रदेश के मुखिया ने वहीं बात मीडिया के माध्यम से कही। छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरेशन के प्रयासों को साबित करने के लिए यह बात काफी होगा कि आज स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वही बातें दुहराई जिसे महाफैडरेशन संगठन ने अपने मुलाकात के बाद प्रदेश के शिक्षक साथियों को बतलाया था। संगठन के पदाधिकारियों ने अपील की कि छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरेशन संगठन एक मजबूत, जिम्मेदार संगठन और सशक्त मंच है जो व्यक्तिगत रुप से दस बारह शिक्षकों के लाभ से परे सामूहिक लाभ के सिद्धांत पर कार्य करता है और आने वाले दिनों में सहायक शिक्षक एलबी के वेतनविसंगति और अनुकंपा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर जीत का झंडा फहरा के रहेगा, जिसके लिये संगठन के पदाधिकारी प्रणव मांड्रिक, रितेश टिकरिहा, सलीमुद्दीन खान, प्रकाश चौबे, गौतम चंद्राकर, श्रीमती ममता सूर्यवंशी, सुश्री ज्योति नेताम, श्रीमती संगीता चंद्राकर, खिलेश वर्मा, जलेश्वर साहू, रोशन साहू, हेमंत मढरिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने आप सभी से अपील कर कहा कि सभी 28 जिलों में छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरेशन संगठन को मजबूत और संघर्षशील व्यक्ति की आवश्यकता है और आप सभी एकजुट रहकर हमारा साथ देवें, सफलता जरुर प्राप्त होगी।

