राजनांदगांव। नगर पालिक निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर लगातार आरोप लग रहे है कि विभाग में नियम विरूद्ध नियुक्तियां हो रही है और अब आरोप लग रहा है कि संगठित अपराध कर कुछ लोगों ने लाखों रूपये की राशि का गबन कर दिया है। सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम, उत्कृष्ट अंग्रेजी मिडियम स्कूल, राजनांदगांव में कक्ष निर्माण और भवन मरम्मत के लिए 25 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन इस कार्य के लिए अनुज्ञा और कार्य आदेश जारी नहीं किया और इस राशि का गबन किया गया है, क्योंकि जिम्मेदार अधिकारी यह दावा कर रहे है कि यह कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिसको लेकर छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के द्वारा विगत दो माह से लगातार जांच की मांग रहे है। छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन जिला अध्यक्ष त्रिगुण सादानी का कहना है कि निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को दबाने में और आरोपियों को बचाने में लगे हुए है, क्योंकि यह अपराध संगठित रूप में किया गया है और यदि जांच हुई तो कई जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि पर भी आंच आ सकती है। श्री सादानी का आरोप है कि सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम, उत्कृष्ट अंग्रेजी मिडियम स्कूल, राजनांदगांव में नवीन शौलाचय भवन निर्माण के लिए 5 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी और इस कार्य का पूर्णता: प्रमाण पत्र ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा भी प्रस्तुत कर और ठेकेदार को राशि का भुगतान तक कर दिया गया है, जबकि पुराने शौचालय को ही अल्टर और लीपा-पोती कर नया बना दिया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version