Delhi Police Constable Hit Car : देश की राजधानी के उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार ने ड्यूटी पर जा रहे दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि हादसे के वक्त कार चला रही महिला के पास गाड़ी चलाने का कोई वैध Driving License भी नहीं था।

उन्होंने बताया कि यह घटना 19 जून को रात करीब 8 बजे केसी गोयल मार्ग पर हुई। हादसे के समय अशोक विहार पुलिस स्टेशन में तैनात कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार ड्यूटी पर थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ओशिन गुप्ता नाम की महिला की कार ने कथित तौर पर उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी।

शुरुआती जांच से पता चला है कि गाड़ी कथित तौर पर लापरवाही और तेज़ी से चलाई जा रही थी जिसके कारण यह हादसा हुआ। वहीं घायल कॉन्स्टेबल को डीसीबी अस्पताल ले जाया गया। आगे की जांच में पुलिस को पता चला कि घटना के समय ड्राइवर के पास कथित तौर पर वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। वहीं पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version