कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शादी के दौरान हुए विवाद में दूल्हे के भांजे की चाकू से वार कर हत्या कर दी गयी। इस घटना के संबंध में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सेवरही थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर वार्ड निवासी काशी चौहान की बेटी की शादी राहुल चौहान नाम के युवक से होनी थी। 

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को जब बारात आयी तो द्वारपूजा से पहले युवकों की टोली नृत्य कर रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान राहुल चौहान के भांजे सुजीत चौहान (20) पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल सुजीत को सेवरही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद बारात बिना विवाह के लौट गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेवरही के थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि दूल्हे के पिता के तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version