गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। रोड पर जन्मदिन मनाने को लेकर कई लड़कों पर एक्शन हो चुका है। अब एक बड़े कारोबारी ऐसा करके मुसीबत में घिर गए हैं। गुवाहाटी के इस कारोबारी ने 22 जून की आधी रात को अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाया। हाई पर रेड कार्पेट बिछाई गई। गाड़ियो का लंबा काफिला खड़ा किया गया। तेज आवाज में गाने बजे और आतिशबाजी हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया और उसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए कारोबारी, उसकी पत्नी और 16 लोगों को हिरासत में ले लिया है। गुवाहाटी के इन कारोबारी का नाम गौतम बरुआ है।

गौतम बरुआ ने अपनी पत्नी करबी बरुआ का 42वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने इस जन्मदिन को अनोखे तरीके से मनाने की ठानीष गौतम बरुआ ने पत्नी के लिए सरप्राइज प्लान किया। इसके लिए गौतम बरुआ ने कुमार भास्कर बर्मन ब्रिज को ब्लॉक कर दिया। पूरे ब्रिज पर रेड कार्पेट बिचाई गई। बीच पुल पर मर्सिडीज और लैंड रोवर जैसी लग्जरी गाड़ियां खड़ी की गईं।

लगभग 3 घंटे तक रोड रखी ब्लॉक

गौतम बरुआ पत्नी की आंख बंद करके उन्हें यहां लाए। रोड पर केक कटा। तेज आवाज में गाने बजे। यहां तक की जमकर आतिशबाजी भी की। पूरी सड़क को गुब्बारों से सजाया गया था। यहां पर करबी ने केक काटा। लगभग 2 से 3 घंटे तक यहां बर्थडे का जश्न चलता रहा। पुलिस ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद गौतम बरुआ, उनकी पत्नी करबी बरुआ और अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

लोगों का भड़का था गुस्सा

पुलिस ने बताया कि एक स्थानीय अदालत ने व्यवसायी गौतम बरुआ, उनकी पत्नी कराबी और 12 अन्य लोगों को जमानत दे दी है। इस रईसी पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों में गुस्सा फैल गया था। लोगों ने कारोबारी के ‘सिविक सेंस’ की कमी को लेकर गुस्सा जाहिर किया।

इंटरनेट पर बढ़ते बवाल को देख भरालूमुख पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस ने सार्वजनिक रास्ता रोकने और सुरक्षा खतरे में डालने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पार्टी में शामिल 14 लोगों से पूछताछ कर मौके से लैंड रोवर डिफेंडर, मर्सिडीज और स्कॉर्पियो समेत 4 महंगी गाड़ियां जब्त कर ली हैं।

जमानत पर छोड़े गए आरोपी

भरलुमुख पुलिस स्टेशन के ट्रैफ़िक इंचार्ज रूपज्योति मलाकर ने कहा कि आरोपियों को इसलिए रिहा कर दिया गया क्योंकि उन पर लगे आरोप जमानत-योग्य थे। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया और जमानत दे दी गई। हालांकि, उनकी गाड़ियां अभी भी हमारी कस्टडी में हैं। जमानत पाने वालों में जिनमोय चौधरी, मानस प्रतिम बरुआ, विकास कलिता, जुगब्रत दास, बोलनराम बसुमतारी, हिमांशु शर्मा, ज्योतिष्मान सैकिया, संजन बोरो, गोपाल दास, नमिता दास, हिमा भुइयां और किशोर भुइयां शामिल हैं।

एक और गुट ने मनाया रोड पर जन्मदिन

पुलिस ने बताया कि इसी तरह का एक और मामला हुआ। उत्तर गुवाहाटी से आ रहे लोगों के एक समूह ने सोमवार रात कराबी का जन्मदिन मनाने के लिए शहर के उत्तरी और दक्षिणी किनारों को जोड़ने वाले पुल पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर दी थीं। पुलिस ने उन्हें सार्वजनिक रास्ते में बाधा डालने, सार्वजनिक उपद्रव करने और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार किया।

इस घटना के एक दिन बाद, असम पुलिस ने पुल पर इसी तरह का एक निजी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक और जोड़े को गिरफ़्तार किया। यह घटना कथित तौर पर 30 मई को हुई थी और सोशल मीडिया पर कार्यक्रम के वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तारियां की गईं। गिरफ़्तार किए गए लोगों की पहचान फतासिल अंबारी के रहने वाले सुरजीत मंडल और विजया मंडल के तौर पर हुई है। उनकी गाड़ी, जिस पर कामरूप (मेट्रोपॉलिटन) का रजिस्ट्रेशन नंबर है, ज़ब्त कर ली गई है। ट्रैफ़िक इंचार्ज ने कहा कि एक मामला दर्ज किया गया है और प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।

स्थानीय लोगों ने निजी कामों के लिए सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के इस्तेमाल के इस नए चलन की आलोचना की है। उनका कहना है कि इससे लोगों की आवाजाही में बाधा आती है और यह नागरिक ज़िम्मेदारी की कमी को दिखाता है। शहर के निवासी धीमन दत्ता ने कहा कि लोग जश्न मनाने के लिए अनोखी जगहें चाह सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक बुनियादी ढांचा पार्टी की जगह नहीं बन सकता। अगर कोई आज जन्मदिन के लिए ट्रैफिक रोकने का फैसला करता है, तो कल दूसरे लोग भी ऐसा ही कर सकते हैं। अधिकारियों को सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि सड़कों और पुलों का गलत इस्तेमाल न हो।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version