उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले बीजेपी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं अब मोदी कैबिनेट में फेरबदल की भी चर्चाएं तेज हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने एक सप्ताह के अंदर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इन मीटिंगों को कैबिनेट में फेरबदल से जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट फेरबदल में कई नेताओं की छुट्टी हो सकती है, तो कई नेताओं के विभाग भी बदले जा सकते है। हालांकि नए कैबिनेट का ऐलान कब होगा, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं केंद्रीय कैबिनेट के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन में भी बदलाव की अटकलें लगाई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नए पदाधिकारियों के नाम भी लगभग तय कर लिए है।

क्या धर्मेंद्र प्रधान की जाएगी कुर्सी? 

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी अभी भी प्रोटेस्ट कर रही है और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पेपर लीक मामले को लेकर धर्मेंद्र प्रधान पर गाज गिर सकती है। वहीं रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की जगह किसी अन्य सिख या पंजाब के नेता को मौका मिल सकता है, हालांकि मंत्रालय अलग हो सकता है। 

बता दें कि पंजाब में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। इसलिए तरुण चुघ को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। बीजेपी ने तरुण चुघ को मध्य प्रदेश से राज्य सभा भेजा है। वहीं पंजाब के एक और नेता और राज्य सभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को प्रत्याशी नहीं बनाया था। 

बागी नेताओं को मिल सकता है इनाम

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा के 10 में से 7 सांसद बीजेपी में और  शिवसेना उद्धव गुट के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हुए है। इसके अलावा टीएमसी के 20 सांसद भी NCPI में शामिल हुए है और इन्होंने सदन में एनडीए को समर्थन देने की बात कही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फेरबदल में उन बागी नेताओं को भी इनाम मिल सकता है, जिन्होंने सदन में एनडीए का संख्याबल बढ़ाने में भूमिका निभाई है। 

किन नेताओं को मिल सकता है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी कैबिनेट में  शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अशोक मित्तल को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा टीएमसी से NCPI में आए दो सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और शर्मिला सरकार को मोदी की टीम में जगह मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों नेताओं का नाम आगे चल रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version