अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चंदे में कथित गबन के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के कुछ घंटों के भीतर ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद संत समाज की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। जगदगुरु स्वामी सतिशाचार्य महाराज ने इसे भगवान राम, अयोध्या और सनातनियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि धर्म से जुड़े मामले में बिना आधार किसी पर आरोप लगाने का अधिकार किसी को नहीं है और इस पूरे प्रकरण को राजनीति से जोड़ना गलत है।

