बेंगलुरु में मोबाइल स्नैचिंग का बेहद ही संवेदनशील मामला सामने आया है. एक राहगीर का मोबाइल छीनकर भाग रहे एक चोर को उसके कर्मों की सजा अचानक आए दिल के दौरे से तुरंत मिल गया. दिल के मरीज बताए जा रहे मृतक ने अपने एक साथी के साथ मोबाइल फोन स्नैचिंग को अंजाम दिया था, लेकिन स्कूटी से भागते वक्त वह अचानक दुर्घटना का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई.

मृतक की पहचान जुनैद के रूप में हुई है. पहली बार चोरी को अंजाम दे रहे 18 वर्षीय जुनैद पकड़े जाने के डर से घबड़ा गया था और उसके रास्ते से जा रहा एक मजदूर उसके सामने काल बनकर खड़ा हो गया. दुर्घटना के बाद मृतक उठकर 250 मीटर दूर भागा होगा कि फिर गिर पड़ा और फिर दोबारा नहीं उठा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

कंधे पर उठाई बोरी मजदूर ने मृतक जुनैद की स्कूटी पर मार दिया

वारदात बेंगलुरु के व्यस्ततम इलाके कब्बनपेट की है. घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बाइक पर सवार दोनों युवक एक पैदल यात्री का पीछा करते हैं और तेजी से उसका मोबाइल फोन छीनते हुए भागने लगते हैं. पीड़ित की पुकार सुन लोगों ने बाइक का पीछा किया, बाइक से चोर का भागता सुन वहां से गुजर रहे एक मजदूर ने कंधे पर उठाई बोरी जुनैद की स्कूटी दे मारी, जिससे दोनों वो फुटपाथ पर गिर गए..

फुटपाथ पर दौड़ते हुए जुनैद अचानक नीचे गिरा और हो गई मौत

पुलिस के मुताबिक मजूदर की बोरी से टकराकर स्कूटी से नीचे गिरे दोनों युवक फुटपाथ पर पैदल भागने लगे, लेकिन करीब 250 मीटर दूरी पर मृतक जुनैद अचानक फिर फुटपाथ पर गिर पड़ा, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मृतक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था, लेकिन उसका साथी अरबाज आदतन अपराधी हैं, जिनका पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. अरबाज को बाद में ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया गया.

जुनैद के माता-पिता के मुताबिक मृतक दिल का मरीज था और उसके कोरोनरी स्टेंट (धातु के तार से बनी जालीदार ट्यूब, जिसे दिल की ब्लॉक हो चुकी नसों को खुला रखने के लिए लगाया जाता है) लगा हुआ था, जिसकी वजह से दौड़ने के दौरान गिरने से उसकी मौत हुई होगी. पुलिस ने जुनैद की मौत को अप्राकृतिक मौत के केस में दर्ज किया है. 

जुनैद की मौत को कर्म का फल बता रहे हैं सोशल मीडिया यूजर

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वारदात का वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर जुनैद की मौत को कर्म (Karma) का फल बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अगर गलत काम करने वालों के साथ ज्यादातर मामलों में ऐसा ही होने लगे, तो लोगों का कर्मा पर विश्वास पक्का हो जाएगा. दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा, वह सिर्फ अपनी दिल की बीमारी के कारण चोर बना, चलो इस पर एक फिल्म बनाते हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version