Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपनी सात माह की मासूम बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गोपालपुर गांव निवासी सुनील दास की पत्नी सीमा देवी का गुरुवार की रात किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद महिला ने अपनी सात माह की पुत्री पूजा की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने स्वयं भी गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना पर गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version