कहते हैं कि करने वाले बहुत कुछ कर जाते हैं और न करने बस बहाना बनाते रह जाते हैं. इसका ताज़ा उदाहरण पेश किया है गुजरात की 62 वर्षीय महिला ने. नवलबेन दलसंगभाई चौधरी नामक इस महिला ने सालभर दूध बेच कर एक करोड़ रुपये की कमाई कर डाली. रिपोर्ट के मुताबिक, नवलबेन बनासकांठा जिले के नागाना गांव की रहने वाली हैं. उन्होंने पिछले वर्ष 1.10 करोड़ रुपये का दूध बेच कर नया इतिहास रच डाला है. कहा जा रहा है कि नवलबेन दूध से हर महीने लगभग 3-50 लाख रुपये की आमदानी कर रही हैं, जो किसी भी महिला के लिए बड़ी बात है. अगर आप सोच रहे हैं कि नवलबेन बहुत पढ़ी-लिखी और बिजऩेस माइंडेड महिला है, तो ग़लत समझ रहे हैं आप. वो बिजऩेस माइंडेड ज़रूर हैं, लेकिन आज तक पढऩे के लिये कभी स्कूल नहीं गई. बताया जा रहा है कि इस वक़्त उनके पास 45 गाय और लगभग 80 भैंस हैं, जिनके माध्यम से वो डेयरी चला रही है. डेयरी के ज़रिये वो सिर्फ़ ग्रामीणों की ज़रूरतें ही पूरी नहीं कर रही हैं, बल्कि उन्होंने 15 लोगों को रोजग़ार भी दिया है. आपको बता दें कि अनोखा कीर्तिमान रचने वाली नवलबेन ने 2019 में दूध बेचकर 87.95 लाख रुपये की इनकम की थी. इस सहारनीय प्रयास के लिये उनको 3 पशुपालक पुरस्कार और 2 लक्ष्मी पुरस्कार से भी नवाज़ा जा चुका है. नवलबेन अकेले ही डेयरी का कार्यभार संभालती हैं, उनके 4 बच्चे हैं जो शहर में पढ़ाई कर रहे हैं. लगन अगर सच्ची हो तो कमाई का ज़रिया मिल ही जाता है और फिर स्थापित होता है नवलबेन जैसा कारनामा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version