बेलफास्ट। पहले टी-20 मुकाबले में मिली चौंकाने वाली हार के बाद भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजों पर रविवार को होने वाले दूसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी गलतियों को सुधारने का भारी दबाव होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम का लक्ष्य इस आखिरी मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल करने का होगा। टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद अपना पहला मैच खेल रही चैंपियन भारतीय टीम को शुक्रवार को बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा था।

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे और फिर भारत को 148 रन पर समेटकर इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ अपनी पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। श्रेयस अय्यर के लिए भी कप्तान के तौर पर यह शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version