प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में स्थित अरुल मिहू नवशक्ति विनयगर मंदिर का दौरा किया. यह द्वीपीय देश का एकमात्र तमिल हिंदू मंदिर है और वहां भारतीय समुदाय की लंबे समय से मौजूदगी का प्रतीक माना जाता है. भगवान गणेश को समर्पित यह मंदिर अपनी आकर्षक द्रविड़ शैली की वास्तुकला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है. सेशेल्स का यह मंदिर स्थानीय लोगों और भारतीय समुदाय के लिए एक खास पहचान रखता है. प्रधानमंत्री के दौरे ने भारत और सेशेल्स के बीच गहरे सांस्कृतिक तथा लोगों के आपसी संबंधों को भी उजागर किया.

डीडी न्यूज ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि मंदिर के पुजारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विधि-विधान से पूजा करवाई. पीएम मोदी ने मंदिर में प्रवेश कर भगवान गणेश के सामने माथा टेका. उनके हाथ में पूजा सामग्री से भरी एक टोकरी भी नजर आई. इस दौरान पुजारी मंत्रोच्चार करते दिखाई दिए. बाद में पुजारी ने आरती की और पीएम मोदी को आरती दी. इसके बाद प्रधानमंत्री श्रद्धा भाव से झुककर भगवान गणेश की प्रतिमा को प्रणाम करते नजर आए.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version