बिहार के गोपालगंज में 12 जून को विशंभरपुर थाना क्षेत्र के गन्ने के खेत में सिर कटी लाश मिलने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने  कटी लाश की सिर्फ पहचान ही नहीं की बल्कि  हत्या का मोटिव और लाश का  दफन सिर भी बरामद कर लिया  है. जिसके बाद पुलिस इस पेचीदा मामले को सुलझा लेने का भी दावा कर रहे है. जिसमें पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

जिसने दी सुपारी उसी को दिया मार

गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि जिस शख्स की हत्या हुई, उसने खुद ही दो लोगों को रास्ते से हटाने के लिए दो लाख रुपए एडवांस में सुपारी के लिए दिए थे, लेकिन सुपारी किलर्स ने उसी को मौत के घाट उतार दिया. 

कपड़ों से हुई पहचान

 एसपी विनय तिवारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बीते 12 जून को विशंभरपुर थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का सिर कटा शव बरामद हुआ था.  जिसकी वजह से मृतक की पहचान करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई थी. हालांकि, मृतक के धड़ पर पहने हुए कपड़े और थोड़ी दूर पर एक लावारिस बाइक पड़ी हुई थी. जिसकी वजह से पुलिस मृतक की पहचान करने में सफल रही.  मृतक का नाम मोहम्मद मुस्तफा था।वह कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव का रहने वाला था.

लड़की के पिता और मंगेतर को मारने के लिए दी थी सुपारी

 एसपी के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक मोहम्मद मुस्तफा का अपने गांव की कई औरतों के साथ अवैध संबंध थे. इसकी वजह से वह अपने इलाके में बदनाम भी था. हाल में उसका अपने ही गांव की एक लड़की के साथ अफेयर शुरू हो गया. उसकी शादी कही और तय थी. इसी को लेकर मुस्तफा लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था. और उसकी शादी रोकने के लिए लड़की के पिता और उसके होने वाले पति की हत्या करना चाहता था. इसके लिए उसने अपने दोस्त लाल बाबू और शंभू यादव  को 2 लाख रुपए की सुपारी दी.

मुस्तफा की वजह से सुपारी किलर्स ने बदला प्लान

SP विनय तिवारी ने आगे बताया कि पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि  उन्हें अपने दोस्त के चरित्र के बारे में अच्छे से पता था. उन्हें बिना वजह के लड़की के पिता और उसके होने वाले पति को मारना पड़ता. ऐसे में उन्होंने पैसे मिलने के बाद उन्होंने अपना प्लान बदल दिया. और मुस्तफा को ही रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, ताकि कई औरतें और लड़कियां उसके चंगुल से बच सकें. 

कैसे दिया कत्ल को अंजाम

इस प्लान को मुकम्मल करने के लिए उन्होंने 1 जून को सुपारी लेने वाले दोनों  किलर्स ने मुस्तफा को साजिश के तहत विशंभरपुर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में ले जाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. और उसकी पहचान छुपाने के लिए उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया. फिर उसे दूसरे जगह ले जाकर दफना दिया .

चलेगा स्पीडी ट्रायल

एसपी ने कहा कि मृतक के कंकाल वाले सिर को आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है. इसके बाद दोनों शूटरों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस इस जघन्य और जटिल कांड का स्पीडी ट्रायल चलाकर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएगी. घटना में शामिल कुछ अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version