नई दिल्ली: शाहरुख खान, सलमान खान और गोविंदा के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी मुंबई की चकाचौंध और ट्रैफिक से दूर उतराखंड की वादियों में वक्त बिता रही हैं. वहीं उन्होंने उतराखंड में अपने पुश्तैनी घर और खेतों की झलक अपनी इंस्टाग्राम फैमिली को दिखाई है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बॉलीवुड और टीवी की दुनिया का जाना माना नाम बन चुकीं एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी उत्तराखंड के देहरादून में मिडिल क्लास गढ़वाली परिवार में पली-बढ़ी हैं. इसके चलते वह उतराखंड में वक्त बिताते हुए नजर आती हैं और अपनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताते हुए दिखती हैं. 

पहाड़ों की सैर पर हैं हिमानी शिवपुरी

एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी का गांव उतराखंड के भटवाड़ी में है. जहां पहाड़ों के बीच अपने परिवार के साथ वह सुकून से जिंदगी गुजार रही हैं. इसी के चलते इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी फैमिली के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया. जहां वह काफल और बेरू जैसे फलों का लुत्फ उठाते हुए नजर आईं और इन फलों की खास बताती हुई दिखीं. वीडियो और तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में पहचान बनाने से पहले हिमानी शिवपुरी उत्तराखंड के देहरादून में रहा करती थीं. उनका एक मिडिल क्लास गढ़वाली परिवार था. पिता हरिदत्त भट्ट शैलेश की कविताओं और हिंदी की क्लासेस से प्रेरित होकर उन्होंने स्कूल के स्टेज पर अपनी चमक को बढ़ाया. भाई हिमांशु भट्ट के साथ खेलते हुए दून स्कूल के बॉयज हॉस्टल में ड्रामा की प्रैक्टिस की, फिर डीएवी कॉलेज से केमिस्ट्री की डिग्री ली, लेकिन दिल ने कहा कि एक्टिंग करनी है. वह दिल्ली आ गईं और एनएसडी में 1982 से 1984 तक ट्रेनिंग ली, ‘अब आएगा मजा’ से सपोर्टिंग रोल से करियर की शुरुआत की. 

फिल्मों की दुनिया में रखा कदम 

 ‘हम आपके हैं कौन’ में राजश्री प्रोडक्शन ने उन्हें पहली कमर्शियल हिट दी. इसके बाद यश चोपड़ा की फिल्मों में चाची-मामी के किरदार कर वह फेमस हो गईं. वह ‘परदेस’, ‘अंजाम’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्मों में अपने किरदार से लोगों का दिल जीतती दिखाई दीं. टीवी पर ‘हप्पू की उल्टन पलटन’, ‘ससुराल सिमर का’ जैसे सीरियल्स में धमाल मचाया.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version