बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव में राकेश सिंह की पत्नी बीना सिंह (45) सोमवार की शाम घर के पास लगे हैंडपंप…

Ballia News : बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव में राकेश सिंह की पत्नी बीना सिंह (45) सोमवार की शाम घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भर रही थीं, इसी दौरान हैंडपंप में करंट उतर आया और बीना सिंह उसकी चपेट में आ गईं और झुलस गई। 

पुलिस ने बताया कि मां को करंट से तड़पता देख उनकी पुत्री काजल (20) उन्हें बचाने के लिए दौड़ी और वह भी करंट की चपेट में आ गई। उसने बताया कि यह देखकर छोटी बेटी सुमन ने शोर मचाया जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को करंट से अलग कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सिकंदरपुर थाना प्रभारी मूल चंद्र चौरसिया ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। बता दें कि 9 फरवरी को काजल की शादी होनी थी।

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, गबन और हेराफेरी की खबरों को “अति-गंभीर व चिंतनीय” बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले के दोषी लोग क़तई भी बख़्शे नहीं जाने चाहिये, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं। बसपा प्रमुख मायावती ने आज अपने आधिकारिक “एक्स” खाते पर एक पोस्ट में कहा, “अयोध्या में श्रीराम मंदिर से चढ़ावे की हुई चोरी, ग़बन व हेराफेरी आदि की मीडिया में आए दिन क़िस्म-क़िस्म की आ रही ख़बरें अति-गंभीर व चिंतनीय हैं.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version