महीने के पहले दिन लोगों को सरकार ने महंगाई से राहत दी है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 183.50 रुपये की कमी की गई है, इस कटौती के बाद अब इसका रेट 2930 रुपये हो गया है, जो कि पहले 3,113.50 रुपये था। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इस साल यह पहली बार है जब कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कमी की गई है।

प्रमुख शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 183.50 रुपये की कमी हुई है। अब नई कीमत 2,930 रुपये हो गई है, जो कि पहले 3,113.50 रुपये थी। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 174 रुपये कम होकर 3,255.50 रुपये से 3,081.50 रुपये हो गई है। मुंबई में सिलेंडर 182.00 रुपये सस्ता हुआ है, जिसके बाद नई कीमत 2,885.50 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 3,067.50 रुपये का था। इसी तरह चेन्नई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 177.00 रुपये घटकर 3,283.00 रुपये से 3,106.00 रुपये हो गई है।

शहरनई कीमतपुरानी कीमतकितनी सस्ती हुई
दिल्ली₹2,930.00₹3,113.50₹183.50
कोलकाता₹3,081.50₹3,255.50₹174.00
मुंबई₹2,885.50₹3,067.50₹182.00
चेन्नई₹3,106.00₹3,283.00₹177.00

5 किलो वाले सिलेंडर के भी घटे दाम

19 किलो वाले LPG कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कमी के बाद 5 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम में भी कटौती की है। दिल्‍ली में 5 किलो वाले गैस सिलेंडर 13 रुपये तक सस्‍ता हो गया है। दिल्ली में अब कीमत 821.50 रुपये से घटकर 808.50 रुपये हो गई है।

कब-कब कितने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से कमर्शियल सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। इस साल यह पहली बार है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई है। 1 दिसंबर 2025 को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1580.50 रुपये का था। इसके बाद जनवरी 2026 में यह 1691.50 रुपये का हो गया। फिर फरवरी में 1740.50 रुपये का हो गया। 

मार्च में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 28 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1768.50 रुपये पर पहुंच गया। इसी महीने एक बार फिर 7 मार्च को सरकार ने दामों 114.50 रुपये बढ़ाए। इसके बाद सिलेंडर की कीमत 1883 रुपये हो गई। अप्रैल में फिर कीमत बढ़ी और सिलेंडर 2078.50 रुपये पर पहुंच गया। 

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version